अखिल बिहार शतरंज संघ का वार्षिक कैलेंडर जारी

अखिल बिहार शतरंज संघ का वार्षिक कैलेंडर जारी, टीम चैंपियनशिप और स्टेट एमेच्यूर जुड़े।
अखिल बिहार शतरंज संघ ने आज वर्ष 2020-21 के लिये अपना टूर्नामेंट कैलेंडर जारी कर दिया। इस वर्ष कुल 14 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस वर्ष से बिहार स्टेट टीम चैंपियनशिप और बिहार स्टेट एमेच्यूर चैंपियनशिप , दो और प्रतियोगिताएं कैलेंडर में शामिल की गईं हैं।

इन्ही प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी सम्बंधित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।कैलेंडर वर्ष में प्रथम प्रतियोगिता बिहार राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज चैंपियनशिप होगी।