अरविन्द बने शतरंज के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक |
फिडे आर्बिटर अरबिंद कुमार सिंह को अस्थाना ,कज़ाकिस्तान में संपन्न फिडे प्रेसिडेंसियल बोर्ड के प्रथम त्रैमासिक बैठक में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक की उपाधि प्रदान की गई। मूल रूप से छपरा के रहनेवाले अरबिंद वर्तमान में भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं। अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक के इस सफर में उन्हें चार नॉर्म अर्जित करने थे अर्थात चार अंतर्राष्ट्रीय शतरंज मुकाबले में निर्णायक की भूमिका निभाने का अनुभव प्रमाणपत्र |
दिल्ली ओपन और कॉमनवेल्थ शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में ऑर्बिटर की भूमिका निभा चुके अरबिंद की इस उपलब्धि पर अखिल बिहार शतरंज संघ ने एक विज्ञप्ति जारी कर अरबिंद को बधाई दी और उनके स्वर्णिम खेल जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की |