#गुरुकुल_प्रांगण_मुजफ्फरपुर_में_धूमधाम_से_मनाया_गया_विश्वनाथन_आनंद_का_जन्मदिवस
गुरुकुल, अहियापुर के प्रांगण में 5 बार के विश्वविजेता, राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित विश्वनाथन आनंद का जन्मदिन डॉ शीलवर्धन सिंह (एमबीबीएस), गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू, अध्यापक मो इम्तियाज अहमद, बिहार राज्य महिला शतरंज विजेता मरियम फातिमा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा केक काटकर, टीम ब्लिट्ज स्पर्धा एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर भव्य रूप से मनाया गया। टीम ब्लिट्ज स्पर्धा में मरियम फातिमा की विश्वनाथन हाउस प्रथम स्थान, विजेंद्र कुमार की टीम प्रवीण थिप्से हाऊस द्वितीय स्थान एवं शुभम कुमार सिंह की टीम द्विब्येंदु बरुआ हाऊस को तृतीय स्थान की प्राप्ति हुई। गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि आयोजन में आधा दर्जन से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के उपरांत पूर्व उप मुखिया चंदन कर्ण, पृथ्वी ऑप्टिकल्स के धीरज कुमार, अध्यापक मनीष श्रीवास्तव एवं ललित कुमार ने गुरुकुल खिलाड़ी सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
पुरस्कृत खिलाड़ी :
गुरुकुल शतरंज प्रतिष्ठा सम्मान
1. मरियम फातिमा (बिहार राज्य महिला विजेता सह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी)
गुरुकुल शतरंज सक्रियता सम्मान
1. अश्वनी रंजन (आर्बिटर सह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी)
2. शुभम कुमार सिंह (अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी)
3. राघवेंद्र कुमार (प्रशिक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी)
4. विजेंद्र कुमार (अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी)
गुरुकुल शतरंज उदयीमान सम्मान
1. देव राज
2. तोयश
3. दिव्यांश
4. आयुष राठौर
5. आरती कुमारी
-अभिषेक सोनू
संस्थापक, गुरुकुल