बिहार राज्य अंडर -13 (बालक -बालिका) शतरंज प्रतियोगिता-विशाल शर्मा एवं मरियम फातिमा बने चैम्पियन

पटना के विशाल शर्मा  एवं  मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा बने चैम्पियन 
नेशनल इनलैंड नेविगेशन इंस्टिट्यूट ,
पटना के गायघाट स्थित  नेशनल इनलैंड नेविगेशन इंस्टिट्यूट के चल रहे  बिहार राज्य अंडर -13 (बालक -बालिका) शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हो गया / आज अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में पटना के विशाल शर्मा (5.5)  एवं बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा (6 )  प्रतियोगिता के विजेता घोषित किये गए /
बालक वर्ग में शिवम् कुमार सिन्हा , अनुराग बनर्जी  , सौम्य अंशुल एवं देव राज क्रमशः द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे वहीँ बालिकाओं में अमीषा कुमारी ,अदीबा उल्ला ,भूमि गिरी एवं अभिश्री दीपू काबिज हुई /
अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय राज्य प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में बालक वर्ग में विशाल शर्मा ने शिवम् कुमार सिन्हा के साथ काले मोहरों के साथ खेलते हुए ड्रा किया और अपनी चैम्पियनशिप सुनिश्चित की / इस ड्रा के साथ दोनों खिलाडी प्रथम दोनों स्थान के लिए चयनित हो गए /
वहीँ बालिकाओं के वर्ग में मरियम फातिमा ने छपरा की भूमि गिरी को काळा मोहरों से खेलते हुए पराजित कर प्रतियोगिता में शत प्रतिशत (6 ) अंक अर्जित किये और विजेता घोषित की गई/  जबकि दूसरे बोर्ड पर सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए मुजफ्फरपुर की अमीषा कुमारी ने पटना की अभिलाषा दीपू को पराजित कर दूसरा स्थान हासिल किया /
प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नीनी के प्राचार्य कैप्टन सुमंत सहाय , अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना , सचिव धर्मेंद्र कुमार , नीनी के प्रशासनिक अधिकारी श्री अरुण बी ढांडा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया / पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश सिन्हा ने किया /
इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव श्री विपल सुभाषी , सलिल कुमार , उप मुख निर्णायक राहुल कुमार ,राष्ट्रिय शतरंज निर्णायक पिंकी बनर्जी , इक़बाल आलम , वरिष्ठ खिलाडी सुधीर कुमार सिन्हा ,आशीष राज , रविंद्र कुमार अदि उपस्थित थे /
प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर आने वाले खिलाडी इस प्रकार हैं ;-
बालक वर्ग  –
 (१) विशाल शर्मा (पटना)–५.५. (२) शिवम् कुमार सिन्हा (पटना)-५ (३)अनुराग बनर्जी (मुजफ्फरपुर)-५  (४) सौम्य अंशुल (मुजफ्फरपुर)-५  (५) देव राज(पटना)-५   (६) अनिकेत रंजन(बेगुसराय )-४.५ (७)प्रेम (छपरा)-४.५ (८)रेयान मोहम्मद(पटना)–४.५  (९)प्रियांशु भरद्वाज(मुजफ्फरपुर)-४  (१०) आकर्ष जगवंदन (पटना)-४
बालिका वर्ग  –
 (१)  मरियम फातिमा ( मुजफ्फरपुर)-६    (२)  अमीषा कुमारी ( मुजफ्फरपुर) -४.५    (३) अदीबा उल्ला  (पटना)-४    (४)  भूमि गिरी ( छपरा)-४ (५)  अभिश्री दीपू  (पटना)-४ (६सान्या (छपरा  )-४  (७)अभिलाषा दीपू  ( पटना)-३.५    (८)वागीशा आनंद (पटना)-३  (९)स्वर्णिका ठाकुर ( पटना )-३  (१०) जाग्रति कुमारी  (पटना)-३