बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर में शुरू

By Himanshu Kumar

आज से मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित संत जेवियर  इंटरनेशनल स्कूल मे बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर शुरू हो गई  /   इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग मे 92 खिलाडी और बालिका वर्ग मे 35 खिलाडी  भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक  नन्दकिशोर श्रीवास्तव के अनुसार बालक वर्ग मे 7  और बालिका वर्ग मे 5 चक्रों  में खेली जायेगी। आज बालक वर्ग मे 2 चक्र और बालिका वर्ग मे 1 चक्र की बाजी खेली गयी।

बालक वर्ग मे 2 चक्र  समाप्ति के बाद  2 अंक लेकर विबेक शर्मा (पटना), पियुश कुमार (पटना), अनिकेत रंजन (बेगुसराय), मुकेश कुमार (किशनगंज), महादेव भारद्वाज (किशनगंज), अनुराग बनर्जी (मुजफ्फरपुर) संयुक्त रूप  से शीर्ष पर चल रहे है। वही बालिका वर्ग मे गरिमा गौरव (पूर्णिया), मरियम फतिमा (मुजफ्फरपुर), श्रेया दास (किशनगंज), अमीषा कुमारी (मुजफ्फरपुर) और  भाव्या वर्मा (पटना) इत्यादि 1 अंक के साथ संयुक्त रूप  से शीर्ष  पर चल रहे है।

इससे पहले प्रतियोगिता का उदघाटन संत जेवियर  इंटरनेशनल स्कूल सीनियर/जूनियर स्कूल गोशाला के प्रिंसिपल आमोद दत्ता ने मुजफ्फरपुर  उदीयमान राष्ट्रिय खिलाड़ी और स्टेट चैंपियन मरियम फातिमा के साथ चाल चलकर किया। उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि ऑल बिहार सतरंज संघ के सचिव और इंटरनेशनल आर्बिटर धर्मेंद्र कुमार थे।अन्य मन्चासिं अतिथि समाज सेवी और संस्थताक सदश्य अजित गौर। मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर श्रीवास्तव, सह निर्णायक पिंकी बनर्जी थी। अतिथियो का स्वागत आभाश कुमार ने किया और मंच संचालन सचिव हिमांशु कुमार ने किया।