अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पिछले पांच दिनों से चल रही लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। पंजाबी बिरादरी के सहयोग से आयोजित इस स्विस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज शीर्ष बोर्ड पर शीर्ष वरीयता प्राप्त विपल सुभाषी को आशीष राज ने ड्रा पर रोक बड़ा उलटफेर कर दिया। विगत दो दिनों से शीर्ष पर चल रहे विपल को इस ड्रा के बाद दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस ड्रा के बाद सात अंको के साथ आशीष राज तीसरे स्थान पर रहे। दो नंबर बोर्ड पर सुधीर सिन्हा के प्रतिद्वंदी मिनहाजुल होदा के अनुपस्थित हो जाने की वजह से सुधीर के साढ़े आठ अंक हो गए। साढ़े आठ अंको के साथ सुधीर अकेले स्पष्ट विजेता घोषित किये गए.
वहीँ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे 15 खिलाडियों में से केवल चार ने आज अपने अपने मुकाबले जीते। इन खिलाडियों में से शिवप्रिय भरद्वाज ,आश्मान गुप्ता , स्कन्द त्रिपाठी और शिवम् पण्डे ने सात अंको साथ क्रमशः चौथे ,पांचवे ,छठे और सातवें स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र सिंह गंगवार , अपर महानिदेशक ,विशेष शाखा ,बिहार ,पटना , अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दलजीत खन्ना एवं सचिव धर्मेंद्र कुमार ,पूर्व मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ के सचिव सत्येंद्र कुमार और पंजाबी बिरादरी के सचिव श्री संजय सलूजा ने विजेता खिलाडियों के बीच इक्यावन हजार की नगद राशि , ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि और पंजाबी बिरादरी के सचिव को अखिल बिहार शतरंज संघ की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिहार एथेलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष शम्श तौहीर , बिहार पुलिस वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षक संजय कुमार , अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा , संयुक्त सचिव नन्द किशोर ,विपल सुभाषी , शिवप्रिय भारद्वाज , सलिल कुमार ,कोषाध्यक्ष अमरंजय कुमार दुबे , अंतराष्ट्रीय निर्णायक अरबिंद कुमार सिंह , पिंकी बनर्जी एवं अरुण कुमार समेत कई गणमान्य खेल अधिकारी एवं शतरंज प्रेमी उपस्थित थे।
अंतिम परिणाम की सूची :
मुख्य पुरस्कार
१) सुधीर सिन्हा 8.5
२) विपल सुभाषी 8
३) आशीष राज 7.5
४) शिवप्रिय भारद्वाज 7
५) आश्मान गुप्ता 7
६) स्कन्द त्रिपाठी 7
७) शिवम् पण्डे 7
८) सौरभ रुप 6 .5
९) स्वप्निल राज 6 .5
१०) पियूष कुमार 6 .5
११) सुभम साहा 6 .5
१२) अमन कुमार 6 .5
१३) राज आर्यन 6 .5
१४) देव राज 6 .5
१५) स्नेहा हलधर 6 .5
विशेष पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाडी : प्रशांत भारद्वाज
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी : मरियम फातिमा
सर्वश्रेष्ठ जूनियर (बालक): रुपेश बी रामचंद्र
सर्वश्रेष्ठ जूनियर (बालीका) : मान्या दीप्तम
सर्वश्रेष्ठ सब जूनियर (बालक) : प्रशांत कुमार सिंह
सर्वश्रेष्ठ सब जूनियर (बालिका ): प्रकाश वैष्णवी
सर्वश्रेष्ठ अंडर -13 (बालक ) : अश्वनी
सर्वश्रेष्ठ अंडर -13 (बालीका ): पहल आदित्य
सर्वश्रेष्ठ अंडर -11 (बालक ) :यशराम मौर्या
सर्वश्रेष्ठ अंडर -11 (बालीका) : कृतिका रंजन
सर्वश्रेष्ठ अंडर -09 (बालक) : मोहम्मद कैफ उल्लाह
सर्वश्रेष्ठ अंडर -09 (बालिका) : ऐशानि पाठक
सर्वश्रेष्ठ अंडर -07 (बालक) : प्रत्युष कुमार
सर्वश्रेष्ठ अंडर -07 (बालिका ): मनीषा यादव
