#बिहार_ओपन_फिडे_रेटिंग_शतरंज_सम्पन्न

************************************************

#बिहार_ओपन_फिडे_रेटिंग_शतरंज_सम्पन्न

************************************************

#महाराष्ट्र_के_इंद्रजीत_महिंद्रकर_बने_विजेता

************************************************

#मरियम_फातिमा_को_श्रेष्ठ_महिला_खिलाड़ी_का_खिताब

************************************************

#बिहार_के_कुमारगौरव_किशन_एवं_विवेक_शीर्ष_दस_में

************************************************

#आयुवर्ग_में_बिहार_के_बच्चों_का_रहा_जलवा

************************************************

शिक्षा मंत्री ने कहा

#विद्यालयों_के_पाठ्यक्रम_का_हिस्सा_बनेगा_शतरंज

***********************************************

खेल मंत्री ने कहा

#ओलिंपिक_में_बिहार_की_सहभागिता_बढ़े

***********************************************

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग , बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता आज सम्पन्न हो गई। आज खेले गए अंतिम चक्र में बोर्ड नम्बर एक पर रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव ने शुरुआती भूल के मद्देनजर महज तेरह चालों में बाजी ड्रा कर ली। वहीं दो नम्बर बोर्ड पर महाराष्ट्र के महेंद्रकर इंद्रजीत ने बंगाल परमब्रत सरकार को पराजित कर शीर्ष पर आ गए । मुकाबला तब और भी रोचक हो गया जब हरियाणा के पृथ्वी शर्मा ने नेपाल चैंपियन रुपेश जायसवाल को पराजित कर शीर्ष स्कोर ग्रुप में स्थान बना लिया। इस तरह आठ अंकों के साथ पीटर, महिंद्रकर एवं पृथ्वी तीनों संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए। तत्पश्चात, टाई ब्रेक अंकों के आधार पर हुए निर्णय में आधे अंक के अंतर से इंद्रजीत महिंद्राकार को विजेता , ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव को उपविजेता तथा पृथ्वी शर्मा द्वितीय उपविजेता का खिताब मिला ।

अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं नगद इनामी राशि से पुरस्कृत किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ने शतरंज को बौद्धिक विकास के लिए अति आवश्यक माना। साथ ही उन्होंने शतरंज को प्राथमिक शिक्षा में सम्मिलित करने की बात कही । उन्होंने इस बारे में आगे योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की बात कही ।

वहीं इस अवसर पर बोलते हुए माननीय खेल मंत्री ने कहा कि 2036 में देश में आयोजित हो रहे ओलिंपिक खेलों के मद्देनजर बिहार की अधिकतम भागीदारी की बात कही। खेल को आंदोलन का रूप देते हुए राज्य से अधिकाधिक खिलाड़ियों की सहभागिता हेतु खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण , अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना एवं सचिव धर्मेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उप निदेशक हिमांशु सिंह, सिक्किम शतरंज संघ के सचिव महेंद्र ढकाल, खेल विभाग के पूर्व निदेशक संजय कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

मुख्य पुरस्कार

1. महिन्द्राकर इन्द्रजीत – महाराष्ट्र – ₹1,00,000 + ट्रॉफी

2. किरीयाकोव पेत्र – रूस – ₹60,000 + ट्रॉफी

3. पृथ्वी शर्मा – हरियाणा – ₹40,000 + ट्रॉफी

4. ⁠चटर्जी के. के. – पश्चिम बंगाल – ₹30,000

5. ⁠अलेख्या मुखोपाध्याय – पश्चिम बंगाल – ₹25,000

6. सुन्दरम कुमार – नई दिल्ली – ₹22,000

7. अंकित दास – प. बंगाल – ₹20,000

8. किशन कुमार – बिहार – ₹18,000

9. विवेक शर्मा – बिहार – ₹16,000

10. समीर चौधरी – दिल्ली – ₹14,000

सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ खिलाड़ी (S60)

* पी.के. सिंह– बिहार – ₹10,000 + ट्रॉफी

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

* मरियम फातिमा – बिहार – ₹20,000 + ट्रॉफी

1800 रेटिंग वर्ग me सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

* शिवमोहन द्विवेदी – उत्तर प्रदेश – ₹25,000 + ट्रॉफी

1600 रेटिंग वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

* राइमा भट्टाचार्जी – पश्चिम बंगाल – ₹25,000 + ट्रॉफी

सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी- अभिषेक राज – बिहार – ₹25,000 + ट्रॉफी

* सर्वश्रेष्ठ बिहार खिलाड़ी

1. कुमार गौरव – बिहार – ₹20,000 + ट्रॉफी

अंडर-15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

1. नवनील चट्टी – पश्चिम बंगाल – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. वेदांत राजेश – झारखंड – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. प्रखर चौरसिया – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-13 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

1. शिवाय सिंह – उत्तर प्रदेश – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. देबाग्निक मोडक – पश्चिम बंगाल – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. अर्योजीत भौमिक – पश्चिम बंगाल – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

1. देवांश केशरी – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. आदविक कुमार – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. मानस – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-09 (U09) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

1. आर्यन कुमार – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. श्रेष्ठ कियान – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. मनोमय मंडल – पश्चिम बंगाल – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-07 (U07) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

1. रुद्र प्रताप – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. अर्नव कुमार – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. कृष्णा के – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-15 (F15)

1. ऐशानी पाठक – उत्तर प्रदेश – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. मडके इशिका – छत्तीसगढ़ – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. स्रिनिका घोष – पश्चिम बंगाल – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-13 (F13)

1. यक्षिणी पी – तमिलनाडु – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. अनिका यादव – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. आरोही सागर – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-11

1. दीपनजली श्रीवास्तव – उत्तर प्रदेश – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. अंकिता राज – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. आराध्या प्रकाश – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-09 (F09)

1. वंशिका महाश्वरी – बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. दिशा कुमारी – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. अवंतिका चक्रवर्ती – त्रिपुरा – ₹2,000 + ट्रॉफी

अंडर-07 (F07) Female

1. आव्या श्रीवास्तव– बिहार – ₹5,000 + ट्रॉफी

2. प्रेरणा चौधरी – बिहार – ₹3,000 + ट्रॉफी

3. अभिनव अविका – बिहार – ₹2,000 + ट्रॉफी

अखिल बिहार शतरंज संघ