सुधीर सिन्हा बने डियामन्ट कप रेटिंग के विजेता

सुधीर सिन्हा बने डियामन्ट कप रेटिंग के विजेता

पटना के गोला रोड स्थित होटल डियामन्ट इन में चल रहे डियामन्ट कप फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई। नौ चक्रों में खेली गई इस शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम चक की समाप्ति के उपरांत डाक विभाग, पटना के सुधीर कुमार सिन्हा आठ चक्रों के साथ विजेता घोषित किये गए।

आज अंतिम चक्र में उन्हें पटना के ही विवेक शर्मा के साथ अंक बांटने पड़े। इसके बाद भी आधे अंक की बढ़त के साथ उन्होंने प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता जितने पर उन्हें 50000/- की नगद इनामी राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई। साथ ही इन्होंने अपने रेटिंग में करीब 19 अंको का इजाफा किया।

वहीं उपविजेता के स्थान के लिए कुल चार खिलाड़ी साढ़े सात अंक के साथ संयुक्त स्थान पर उभर कर आये, जिनके बीच टाई ब्रेक अंको के आधार द्वितीय एवं तृतीय स्थान का निर्धारण किया गया। बेहतर टाई ब्रेक अंको के आधार पर प बंगाल के सयान भट्टाचार्जी को उपविजेता जबकि पटना के युवा धुरंधर विवेक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। साढ़े सात अंको के साथ रहे रंगीत मजूमदार एवं रूपेश रामचन्द्र क्रमशः चौथे एवं पांचवे स्थान पर रहे।

अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत सम्पन्न पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि क्रमशः अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना एवं सचिव धर्मेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को नगद इनामी राशि , ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व सचिव अजित कुमार सिंह , उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, प्रतियोगिता निदेशक संजीत सौरभ, मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर, अंतरराष्ट्रीय शतरंज निर्णायक अरबिंद कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अरबिंद कुमार सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के संयोजक शशिनन्द कुमार ने किया।

पुरस्कृत खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार रही:

मुख्य पुरस्कार(प्रथम दस स्थान)

1. सुधीर कुमार सिन्हा, डाक विभाग, पटना, 8 अंक

2. सयान भट्टाचार्जी , बंगाल,7.5 अंक

3. विवेक शर्मा, पटना, 7.5 अंक

4. रंगीत मजूमदार, बंगाल, 7.5 अंक

5. रूपेश बी रामचंद्र , पटना, 7.5 अंक

6. सुजीत कुमार सिन्हा, ए जी ऑफिस, 7 अंक

7. विक्की विशाल, सिवान, 7 अंक

8. देव राज, पटना,7 अंक

9. राम चरण, मोतिहारी,7 अंक

10. जीवन घोष, बंगाल,7 अंक

1800 रेटिंग वर्ग

1. अनिकेत रंजन

2. सुधाकर प्रेम दत्त

3. शिवम वर्मा

1600 रेटिंग वर्ग

1. प्रेम कुमार

2. भद्रा अनिब्रत

3. देवांश केशरी

अनरेटेड वर्ग

1. तन्मय राज

2. शैलेन्द्र कुमार

3. तुषार भारती

बेस्ट पटना

1. सुमन कुमार सिंह

50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

1. पी के सिंह

2. वाई पी श्रीवास्तव

श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

1. समृद्धि तिवारी

2. अदीबा उल्ला

3. आद्या

-अखिल बिहार शतरंज संघ