बालक वर्ग में किशनगंज के रोहन एवं मुकेश कुमार , बालिका वर्ग में गरिमा गौरव एवं स्मृति राजेश शीर्ष पर : बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता

बालक वर्ग में किशनगंज के रोहन एवं मुकेश कुमार , बालिका वर्ग में गरिमा गौरव एवं स्मृति राजेश शीर्ष पर |

बेरिया स्थित संत जेवियर  इंटरनेशनल स्कूल स्कूल मे खेले जा रहे बिहार राज्य अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता मे आज दुसरे दिन की समाप्ति के बाद  बालक वर्ग मे 5 चक्रो के बाद किशनगंज के मुकेश कुमार और  रोहन कुमार 5-5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष  पर चल रहे है।

वही बालिका वर्ग मे 4 चक्रो  की समाप्ति के बाद  मुजफ्फरपुर की स्मृति राजेश कुमार और पूर्णिया की गरिमा गौरव 4  अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे है।
बालक वर्ग मे पटना के शर्मा बंधू  विवेक शर्मा (4•5)और विशाल शर्मा (4•5)(पटना) सयुक्त रुप से दुसरे स्थान पर चल रहे है।

बालिका वर्ग मे (3•5) अंक लेकर किशनगंज की श्रेया दास  दुसरे स्थान पर कायम है जबकि  मुजफ्फरपुर के स्टार खिलाड़ी मरियम फतिमा और अमीषा कुमार तथा पटना की अदिबा उल्लाह अपना 1-1 मैच हार कर प्रतियोगिता से बाहर होने के कगार पर पहूंच गयी है।

कल बालक और बालिका वर्ग मे प्रतियोगिता के आखिरी मैच खेले  जायेंगे | पुरस्कार वितरण समारोह कल शाम 4 बजे होगा /

बालक वर्ग मे 5 चक्रो के बाद शीर्ष  दस खिलाड़ी,,,

1) मुकेश कुमार (5) किशनगंज
2) रोहन कुमार  (5) किशनगंज
3) विवेक शर्मा   (4•5) पटना
4) विशाल शर्मा  (4•5) पटना
5) अनिकेत रंजन (4) बेगुसराय
6) चेतन दुगर       (4) किशनगंज
7) महादेव नारायण (4) किशनगंज
8) सौरभ कुमार    (4) किशनगंज
9)सौम्या  अंशुल  (4) मुजफ्फरपुर
10) सौरव कुमार सिंह (4) छपरा

बालिका वर्ग मे चार चक्रो के बाद शीर्ष  दस खिलाड़ी,,

1) गरिमा गौरव (4) अररिया
2) स्मृति राजेश कुमार (4) मुजफ्फरपुर
3) श्रेया दास (3•5) किशनगंज
4) अदिबा उल्लाह (3) पटना
5) अमीषा कुमारी (3) मुजफ्फरपुर
6) मरियम फतिमा (3) मुजफ्फरपुर
7) आदया श्री (3) मुजफ्फरपुर
8) अनन्या      (3) मुजफ्फरपुर
9) साक्षी सुमन गुप्ता  (3) मुजफ्फरपुर
10) परी सिन्हा   (3)  गया