बिहार राज्य अंडर -13 (बालक -बालिका) शतरंज प्रतियोगिता-पांचवे चक्र का परिणाम

विशाल शर्मा एवं मरियम फातिमा शीर्ष पर
पटना के गायघाट स्थित  नेशनल इनलैंड नेविगेशन इंस्टिट्यूट के प्रांगण में  बिहार राज्य अंडर -13 (बालक -बालिका) शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांचवे चक्र की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में पटना के विशाल शर्मा 5 अंको के साथ अकेले शीर्ष पर हैं  वहीँ  पटना के ही शिवम् कुमार सिन्हा 4.5  अंको के साथ अकेले दूसरे स्थान पर  हैं/
प्रथम बोर्ड पर सफ्रेद मोहरों से खेलते हुए विशाल शर्मा ने देव राज को 35  चालों में पराजित कर बालक वर्ग में बढ़त बना ली जबकि दूसरे बोर्ड पर पटना के शिवम् सिन्हा ने काळा मोहरों से खेलते हुए छपरा के प्रेम को 53 चालों में पराजित कर स्वयं को दूसरे स्थान पर स्थापित कर  लिया /
वही बालिकाओं की स्पर्धा में मुजफ्फरपुर की राष्ट्रिय खिलाडी मरियम फातिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना की उदीयमान बाला अदीबा उल्ला को 58 चालों की मैराथन पारी में पराजित कर प्रतियोगिता में शीर्ष बढ़त बना ली है जबकि दूसरे बोर्ड पर छपरा की भूमि गिरी ने पटना की अभिश्री दीपू को 49 चालों में पराजित कर अकेले दूसरे स्थान पर आ गई है/
प्रतियोगिता का अंतिम (छठा) चक्र कल 15/04/2019 सुबह 9 बजे से खेला जायेगा /
  पांचवे चक्र के मुख्य परिणाम इस तरह रहे:-
बालक वर्ग 
विशाल शर्मा (5)ने देवराज (4) को , शिवम् कुमार सिन्हा (3.5 ) ने प्रेम (3.5 ) को ,अमृत रौनक (4 ) ने अनिकेत रंजन (3.5 ) को अनुराग बनर्जी (4) ने प्रतिक शर्मा (3 ) को ,सौम्य अंशुल (4)  ने ऋषभ राज (3) को , मोहम्मद कैफुल्लाह (४)ने सुमित कुमार (३) को ,आकर्ष जगवंदन (४) ने तिग्मांशु तरस्वी (३) को , विशुद्ध निस्चल (४) ने दिव्यांशु कुमार सिंह (३) को पराजित किया।
बालिका वर्ग 
मरियम फातिमा (५) ने अदीबा उल्ला (३) को ,भूमि गिरी (४) ने अभिश्री दीपू (३) को ,अमीषा कुमारी (३.५) ने सैन्य (३) को , अभिलाषा दीपू (३.५) को अनन्या (२) को ,जाग्रति (३) ने श्रेया कुमारी (२) को स्वर्णिका ठाकुर (३) ने संज्ञा पालक (२) को ,वागीशा आनंद (३) ने पारी सिन्हा (१) को , तान्या (१) ने स्निग्धा को पराजित किया जबकि कोमल सिंह मुस्कान (१.५ ) एवं प्रेरणा शंकर (१.५) की बजी ड्रा रही /