पियूष एवं मरियम बने बिहार के नए जूनियर एवं जूनियर बालिका शतरंज के चैंपियन

बिहार राज्य जूनियर U 19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में गुरुकुल शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित बिहार राज्य जूनियर U 19 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पटना के पियूष कुमार एवं बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा को विजेता का खिताब प्राप्त हुआ है। पुरस्कार वितरण समारोह में बोचहां विधायक अमर पासवान , गरीब जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक झा, समाजसेवी उपेंद्र ठाकुर, गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू, आसव अस्पताल की डॉ अमृता सिन्हा, हिन्दुस्तान के सीनियर प्रेस रिपोर्टर धीरज कुमार सिंह, ग्रॉफकिट ऑनलाइन ग्रोसरीज शॉपी के आदित्य कुमार मिश्रा, युवा राजद प्रदेश महासचिव विष्णु यादव, छात्र राजद महासचिव अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से विजेताओं को सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने गुरुकुल शतरंज अकादमी एवं संस्थापक अभिषेक सोनू को आयोजन की बधाई दी।

पुरुष वर्ग में शीर्ष पांच बोर्ड का परिणाम: प्रथम बोर्ड पर पियूष कुमार ने रूपेश बी रामचंद्र को, दूसरे बोर्ड पर शुभम कुमार एवं विशाल शर्मा के बीच ड्रॉ, तीसरे बोर्ड पर तबस्सिर आलम ने दिव्यांशु कुमार सिंह को, चौथे बोर्ड पर अनिकेत रंजन ने देव राज को, पांचवें बोर्ड पर अमृत रौनक ने प्रशांत कुमार सिंह को हराया।

महिला वर्ग में शीर्ष पांच बोर्ड का परिणाम: प्रथम बोर्ड पर मरियम फातिमा ने आद्या श्री को, दूसरे बोर्ड पर तन्नू कुमारी ने श्वेता कुमारी को, तीसरे बोर्ड पर कीर्ती कुमारी ने कोमल सिंह मुस्कान को, चौथे बोर्ड पर कशिश कुमारी ने बबली कुमारी को, पांचवें बोर्ड पर पलक सिन्हा एवं स्वाति कुमारी के बीच ड्रॉ हुआ। उक्त अवसर पर शिवानी कर्ण, प्रियंका वर्मा, जय प्रकाश, कृष्ण गोपाल, चंदन कर्ण, रजनीश कुमार, राजीव रंजन, सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, ऋषिराज भारद्वाज, संजीव कुमार, गौरव कुमार, विकाश कुमार, शिवम सिंह समेत दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद रहें।

प्रतियोगिता के परिणाम एवं अंतिम सूची हेतु कृपया नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं:

https://chess-results.com/tnr755983.aspx?lan=1&art=1

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित शीर्ष चार खिलाड़ी

बालक वर्ग

1. पियूष कुमार (पटना)

2. मो तबसीर आलम (पटना)

3. शुभम कुमार (खगड़िया)

4. अनिकेत रंजन (बेगूसराय)

बालिका वर्ग

1. मरियम फातिमा (मुजफ्फरपुर)

2. आद्या श्री (मुजफ्फरपुर)

3. तन्नु कुमारी (खगड़िया)

4. कीर्ति कुमारी (मुजफ्फरपुर)

-गुरुकुल शतरंज अकादमी परिवार।