लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज : विपल सुभाषी एवं सुधीर सिन्हा की अग्रता कायम।

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के में आज आठवें  चक्र की समाप्ति के बाद विपल सुभाषी और सुधीर सिन्हा 7 .5 अंको के साथ संयुक्त रूप से अपनी अग्रता कायम किये हुए हैं।  आज सुबह खेले गए सातवें  चक्र के मुकाबले में विपल ने  स्वप्निल राज  और सुधीर ने आष्मान गुप्ता   को हराकर अपनी अग्रता बनाये रखी।

आठवें चक्र में शीर्ष बोर्ड पर सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए विपल सुभाषी ने गुईको पियानो के खेल में 35 चालों में बजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
दूसरे बोर्ड पर सुधीर सिन्हा ने भी अपने प्रतिद्वंदी पियूष कुमार को पराजित कर अपनी अग्रता कायम रखी। सिसिलियन डिफेंस के इस मैराथन बाजी में सुधीर ने अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाते हुए 53 चालों में बाजी जीत ली।
तीन नंबर बोर्ड पर आशीष राज ने अपने विजय की लय बनाये रखी और सात अंको के साथ अकेले दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने उप्र के स्कन्द त्रिपाठी को काले मोहरों से खेलते हुए 42 चलो में मात दी।
चौथे नम्बर बोर्ड पर बिहार की बेहतरीन महिला खिलाडी मरियम फातिमा और राष्ट्रिय आयुवर्ग ( नौ वर्ष से कम ) की विजेता बंगाली बाला स्नेहा हलधर की रोमांचक बजी 60 चालों की लम्बी मशक्कत के बाद अंततः ड्रा रही।
पांचवे बोर्ड की बजी भी विभाष सिन्हा और अमन कुमार के बीच ड्रा रही।कुल बारह लोग 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
कल प्रतियोगिता का अंतिम चक्र सुबह नौ बजे से खेला जायेगा।  पुरस्कार वितरण अपराह्न 3 बजे से होगा जिसके मुख्य अतिथि विशेष शाखा के अपर महानिदेशक श्री जी एस गंगवार  होंगे।
आज के  मुख्य परिणाम इस तरह रहे:-
१) विपल सुभाषी 7. 5 ने सौरभ रुप 6 को
२) सुधीर सिन्हा 7. 5 ने पियूष कुमार 6 को
३)आशीष राज 7 ने स्कन्द त्रिपाठी 6 को
४) मिनहाजुल होंडा 6 ने मान्या दीप्तंम 5 को
५) स्वप्निल राज 6 ने प्रत्युष  कुमार 5 को
६) आश्मान गुप्ता 6 ने शिवम् सिन्हा 5 को
७)शिवप्रिय भारद्वाज 6 ने मंतोष कुमार 5 को
८) शुभम साहा 6 ने हर्षवर्धन सहाय 5  को
९ )अभिषेक सोनू 6 ने रोहन कुमार 5 को
१० )सिद्धार्थ खन्ना 6 ने यशराम मौर्या 5 को
११)शिवम् पण्डे 6 ने प्रशांत भारद्वाज 5 को पराजित किया जबकि जीतेन्द्र जवाहर 5.5 और राज आर्यन 5.5 की बाजी ड्रा रही।
१)विपल सुभाषी (बाएं) एवं सुधीर सिन्हा (दाहिने , पीछे के तरफ़)
२) अतुल्य प्रकाश , युवा खिलाडी
३) प्रेरणा कुमारी , राज्य महिला चैम्पियन
४) प्रत्युष कुमार , राष्ट्रिय अंडर 7 में छठा स्थान प्राप्त करने वाले बिहार के खिलाडी
५)  मरियम फातिमा , राज्य सब जूनियर बालिका चैम्पियन