विवेक शर्मा बने राष्ट्रीय एमेच्योर 2000 रेटिंग वर्ग शतरंज प्रतियोगिता के उपविजेता

पंजाब के संगरूर में चल रहे राष्ट्रीय एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता के 2000 रेटिंग वर्ग के प्रतिस्पर्धा में पटना , बिहार के विवेक शर्मा ने उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। नौ चक्रों की इस राष्ट्रीय शतरंज प्रतिस्पर्धा में तीन खिलाड़ी 7 अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर आए। टाई ब्रेक अंको के आधार पर हुए निर्णय के अनुसार विवेक को उपविजेता जबकि दिल्ली के दक्ष गोयल को विजेता घोषित किया गया। इसी वर्ग में बिहार के राहुल 9वें एवं विजय कुमार 12वें स्थान पर रहें।

वहीं प्रतियोगिता के 1700 रेटिंग वर्ग के प्रतिस्पर्धा में अमन कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। सात अंको और बेहतरीन टाई ब्रेक अंको से अमन को यह स्थान प्राप्त हुआ। इस स्पर्द्धा में विशाल शर्मा 6 अंको के साथ 20वें स्थान पर रहें।

अखिल बिहार शतरंज संघ की ओर से विवेक शर्मा समेत सभी सफल खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बहुत बहुत बधाई