#सबका शुभ हो !!

#सबका शुभ हो !!

वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर से हालात बदतर हो गए हैं। ऐसे में हमें अपना , अपनो का और अपने आस पास का विशेष ख्याल रखना है। सरकार एवं सरकारी तंत्र यथाशक्ति अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं। ऐसे में हम अपनी भूमिका को स्वयं समझे और अपना योगदान दें। सबसे बड़ा योगदान आपका अपने परिवार के साथ घर पर रहना ही है। नकारात्मक विचारों एवं समाचारो से दूरी बनायें। घर मे एवं आस पास सकारात्मक परिवेश स्थापित करें। यदि किसी की , किसी रूप में सहायता करने में सक्षम हो तो अवश्य करें। आर्थिक अथवा शारिरिक नही तो कम से कम मानसिक सम्बल अवश्य दें।
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने भी इस वैश्विक त्रासदी में हमारे समस्त शतरंज परिवार के प्रति अपनी अपनी समानुभूति प्रकट की है। साथ ही इस विषय पर क्या किया जा सकता है , गम्भीरता से विचार कर रही है।
आपका स्वास्थ्य एवं आपकी कुशलता हमारे लिए सर्वोपरि है। अपना एवं अपने परिवार का खयाल रखें। हम जल्द ही सामान्य दिनों में लौटेंगे। पुनः शतरंज की गतिविधियां भी हर स्तर पर शुरू होगी। तबतक घर पर अभ्यास करते रहें एवं अपना ख्याल रखें।

आपकी कुशलता एवं स्वास्थ्य की मंगलकामनाये !!

अखिल बिहार शतरंज संघ