बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 24 जून से लखीसराय में

************************

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में लखीसराय जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी 24 जून से बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन लखीसराय के गांधी मैदान स्थित खेल भवन में किया जाएगा। नौ चक्रों में खेली जाने वाली इस स्विस शतरंज प्रतियोगिता कुल तीस हजार की नगद इनामी राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 जून है। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित टीम राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिए गए लिंक पर जाकर अपना एंट्री करवा सकते हैं:

https://biharchess.mojo.page/senior_state-2024

ध्यान रहे कि इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने अखिल बिहार शतरंज संघ से अपना पंजीकरण करवा रखा है। पंजीकरण हेतु दिए गए लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं:

https://biharchess.mojo.page/abca-registration-2024-25

प्रतियोगिता के सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु नीचे दिए गए नम्बरों पर आयोजकों से सम्पर्क किया जा सकता है:

प्रकाश महतो, अध्यक्ष,7004356367

संजय जायसवाल, सचिव,9835447465

शिवप्रिय भारद्वाज, प्रतियोगिता संयोजक, 9430238272

-अखिल बिहार शतरंज संघ