दिव्यांशु एवं मरियम ने जीता बिहार जूनियर एवं जूनियर बालिका शतरंज का खिताब


अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में गया जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में किशनगंज के दिव्यांशु कुमार सिंह एवं बालिका वर्ग में मरियम फातिमा ने प्रतियोगिता जीत ली। चार दिनों तक चले इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिला । अंतिम चक्र में अकेले शीर्ष पर चल रहे मुजफ्फरपुर के अमृत रौनक का मुकाबला प्रथम बोर्ड पर दिव्यांशु के साथ था। इस मुकाबले में सफेद मोहरों के साथ निडरता के साथ खेलते हुए दिव्यांशु ने बाजी जीत ली। वहीं दो नम्बर बोर्ड पर बेगूसराय के अनिकेत रंजन ने पटना के आकर्ष आनंद को पराजित कर छह अंक अर्जित किये। टाई ब्रेक अंको के आधार पर लिये गए निर्णय के अनुसार दिव्यांशु को विजेता एवं अनिकेत को उपविजेता घोषित किया गया।


वहीं साढ़े पांच अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे पांच खिलाड़ियों के बीच टाई ब्रेक अंको के आधार पर मुजफ्फरपुर के अमृत रौनक को तीसरा , छपरा के प्रेम कुमार को चौथा एवं पटना के देव राज को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।
बालिका वर्ग में पांच में पांच अंक लेकर मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा एक बार फिर यह खिताब जीतने में सफल रही।
ज्ञात हो कि मरियम वर्तमान में राज्य महिला शतरंज की भी विजेता हैं।

उपविजेता का खिताब मेजबान गया की परी सिन्हा को मिला।अपराजेय परी ने पांच चक्रों में तीन जीत एवं दो ड्रा के साथ कुल चार अंक बनाये।

साढ़े तीन अंको के साथ भोजपुर की अर्पिता सिंह एवं पटना की अंकिता राज क्रमशः तीसरे एवं चौथे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत मुख्य अतिथि हरेकृष्ण गुप्ता, कमांडेंट, 29वीं बटालियन , विशिष्ट अतिथि कर्नल डी एन सिंह, श्रीमती संजू देवी, पार्षद, बोधगया, विजय यादवेंदु,डॉ सतेंद्र कुमार एवं तान्या जायसवाल ने विजेताओ को ट्रॉफी एवं नगद इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गया जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष एस के मिहिर, सचिव संतोष कुमार,मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थें


प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थानों पर आनेवाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
बालक वर्ग
*
1.दिव्यांशु कुमार सिंह-किशनगंज 6 अंक
2.अनिकेत रंजन-बेगूसराय 6 अंक
3.अमृत रौनक -मुजफ्फरपुर 5.5 अंक
4.प्रेम कुमार-छपरा 5.5 अंक
5.देव राज-पटना 5.5 अंक
6.प्रत्यूष कुमार -पटना 5.5 अंक
7.यथार्थ नैथानी -मुजफ्फरपुर 5.5 अंक
8.आकाश आनंद -पटना 5 अंक
9.देवांश केशरी-पटना 5 अंक
10.माधव कुमार यशवन्त-खगरिया 5 अंक

बालिका वर्ग
**
1.मरियम फातिमा-मुजफ्फरपुर 5 अंक
2.सिन्हा पारी -गया 4 अंक
3.अर्पिता सिंह -भोजपुर 3.5 अंक
4.अंकिता राज -पटना 3.5 अंक
5.कोमल सिंह मुस्कान- गया 3 अंक
6.कृतिका रंजन-पटना 3 अंक
7.आर्य सिन्हा -बेगूसराय 3 अंक
8.शालिनी श्रीवास्तव-पटना 3 अंक
9.गीतांजलि कुमारी-बेगूसराय 3 अंक
10.ज़ेबा परवीन-दरभंगा 3 अंक

-अखिल बिहार शतरंज संघ