अंडर 18 बालिका वर्ग ऑनलाइन बिहार शतरंज का खिताब गरिमा_गौरव के नाम

आज टोरनेलो प्लेटफार्म पर खेले गए बिहार राज्य ऑनलाइन अंडर-18 शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कई राज्य प्रतियोगिताएं जीत चुकी अनुभवी राष्ट्रीय खिलाड़ी गरिमा गौरव ने अंतिम चक्र में गया की पलक सिन्हा को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि बालिका वर्ग का सबसे रोचक मुकाबला मरियम फातिमा और गरिमा गौरव के बीच चौथे चक्र में खेला गया जहां गरिमा ने अंत के खेल में अपने प्यादे को सातवें खाने में पहुंचाकर मरियम को हार मानने को मजबूर कर दिया। इस हार से मरियम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इन दोनों प्रतियोगिताओं से चयनित प्रथम दो – दो खिलाड़ी 10 जून से शुरू हो रही राष्ट्रीय ऑनलाइन अंडर-18 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के महासचिव श्री भरत सिंह चौहान ने की जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना ने की। इस अवसर पर बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों , विभिन्न जिला शतरंज संघों के अधिकारियों , खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।
आज ऑनलाइन सम्पन्न हुए बिहार राज्य ऑनलाइन अंडर-18 शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेताओं की सूची इस तरह है ,
अंडर -18 बालिका वर्ग
******************
1. गरिमा गौरव- अररिया -4 अंक
2. मरियम फातिमा- मुजफ्फरपुर-3 अंक
3. (संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर)
पलक सिन्हा-गया-1 अंक,
परी सिन्हा – गया -1 अंक
इशिता गुप्ता – पटना-1 अंक