क्रीड़ा प्रकोष्ठ , भारतीय जनता पार्टी द्वारा अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी सम्मानित।

क्रीड़ा प्रकोष्ठ , भारतीय जनता पार्टी द्वारा अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी सम्मानित।
********************************************
क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार भाजपा के द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता-2022 के समापन समारोह के अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय अंतर्गत कैलाशपति मिश्र सभागार, पटना में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी (बिहार व झारखंड) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भाई साहब, उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार रेणू देवी , भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रभारी संजय मयूख , खेल मंत्री आलोक रंजन झा, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी , ऑल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु व राजेश वर्मा , क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार भाजपा के अधिकारियों तथा ऑल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा , पूर्व सचिव अजीत कुमार सिंह , संयुक्त सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव, शशिनंद कुमार समेत पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ीगण, प्रेस-मीडिया समेत सैकड़ों खेल प्रेमी व भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
स्वागत भाषण मनीषा जी, मंच संचालन बीरेंद्र सिंह जी, खिलाड़ी परिचय अभिषेक सोनू जी व धन्यवाद ज्ञापन मुकेश पासवान जी द्वारा किया गया।
पदाधिकारीगण व खिलाड़ी जिन्हें सम्मानित तथा पुरस्कृत किया गया।
1. श्री दिलजीत खन्ना अध्यक्ष, ऑल बिहार शतरंज संघ
2. श्री धर्मेंद्र कुमार – सचिव, ऑल बिहार शतरंज संघ
3. श्री अजीत कुमार सिंह (पटना) – वरिष्ठ अभिभावक व पूर्व सचिव, ऑल बिहार शतरंज संघ
4. श्री जय प्रकाश सिन्हा (गया) – उपाध्यक्ष, ऑल बिहार शतरंज संघ
5. श्री शशिनंद कुमार (बेतिया) – संयुक्त सचिव, ऑल बिहार शतरंज संघ
6. श्री नंद किशोर श्रीवास्तव (छपड़ा) – संयुक्त सचिव, ऑल बिहार शतरंज संघ
●बिहार राज्य के होनहारों को अपने प्रशिक्षण से राष्ट्रीय विजेता व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने हेतू उत्कृष्ट प्रशिक्षक पुरस्कार
1. आशुतोष कुमार (सीतामढ़ी)
2. सुधीर कुमार सिन्हा (पटना)
●बिहार राज्य के पिछड़े इलाकों में शतरंज का क्लब बनाकर स्तंभ बनने व ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में सहयोग हेतू
1. श्री वेद प्रकाश सिन्हा (रोहतास)
2. प्रशांत कुमार शाही (मुजफ्फरपुर)
●राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत होनेवाले 30 खिलाड़ी।
पुरूष वर्ग
प्रथम स्थान- कुमार गौरव (मुजफ्फरपुर)
द्वितीय स्थान- सौरभ कुमार (किशनगंज)
तृतीय स्थान- मिलन झा (सीतामढ़ी)
चतुर्थ स्थान- आशीष राज (पटना)
पाचवां स्थान- सुधांशु रंजन (भोजपुर)
छठा स्थान- रूपेश बी• रामचंद्र (पटना)
सातवां स्थान- विश्वबंधु उपाध्याय (भागलपुर)
आठवां स्थान- शुभम कुमार (भागलपुर)
नवम स्थान- शुभम कुमार (खगड़िया)
दसवां स्थान- मनीष कुमार (वैशाली)
महिला वर्ग
प्रथम स्थान- अदीबा उल्लाह (पटना)
द्वितीय स्थान- मनीषा यादव (दरभंगा)
तृतीय स्थान- परी सिन्हा (गया)
चतुर्थ स्थान- आकृति तिवारी (बक्सर)
पाचवां स्थान- स्तुति सिंह (भागलपुर)
छठा स्थान- शालिनी श्रीवास्तव (छपड़ा)
सातवां स्थान- पलक सिन्हा (गया)
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रीय खिलाड़ी
प्रथम स्थान- ईशा जायसवाल (अररिया)
द्वितीय स्थान- सुमित कुमार (छपड़ा)
तृतीय स्थान- राजीव रंजन (मुजफ्फरपुर)
ऑनलाइन गेम फेयर प्ले अवार्ड
प्रथम स्थान- प्रत्युष कुमार (कटिहार)
द्वितीय स्थान- उम्मे नबीरा (रोहतास)
तृतीय स्थान- शौर्यवीर राज (नवादा)
बेस्ट यंगेस्ट खिलाड़ी
प्रथम स्थान- अव्यय शर्मा (पटना)
द्वितीय स्थान- अमृत रौनक (मुजफ्फरपुर)
तृतीय स्थान- अंजिष्णु राज (नवादा)
बेस्ट वेटरन अवार्ड
प्रथम स्थान- बीरेंद्र कुमार उपाध्याय (भोजपुर)
बेस्ट खिलाड़ी सह प्रशिक्षक
प्रथम स्थान- कमल कर्मकार (किशनगंज)
द्वितीय स्थान- मिन्हाजुल होदा (पटना)
तृतीय स्थान- साकेत चौधरी (दरभंगा)