पलछिन और प्रत्युष बने बिहार शतरंज के नन्हे बादशाह : शालिनी और ओम कश्यप दूसरे स्थान पर

पटना के कदमकुआँ स्थित होटल अशोका रेजीडेंसी में चल रहे  बिहार राज्य अंडर 07 शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन चौथे चक्र की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में पटना के प्रत्युष जबकि बालिका वर्ग में किशनगंज की पलछिन जैन ने बाजी मारी। 

आज खेले गए अंतिम चक्र के मुकाबले में किशनगंज की।पलछिन जैन ने  पटना की अज़रा उल्ला को पराजित कर कुल चार अंक अर्जित करते हुए प्रतियोगिता जीत ली। दूसरे बोर्ड पर तृषा रंजन ने ऋषिका चंद्रा को पराजित किया जबकि तीसरे बोर्ड पर शालिनी श्रीवास्तव ने ज़ैनब हैदर को।इस जीत के साथ तृषा और शालिनी , दोनो के तीन अंक हो गए। बुखोल्स अंको के आधार पर शालिनी दूसरे और तृषा तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं बालकों के वर्ग में पटना के प्रत्युष ने चार में चार अंक हासिल कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंतिम चक्र के मुकाबले में प्रत्युष ने ओम कश्यप को पराजित कर चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली। वहीं तीन अंको के साथ चार अन्य खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर ने बुखोल्स अंको के आधार पर क्रमशः ओम  कश्यम ,  शहरयार खान , आदर्श आनंद और विभोर जी को द्वितीय,तृतीय, चतुर्थ और पंचम घोषित किया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना , पूर्व सचिवश्री अजित कुमार सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजित कुमार नयन,श्री जयप्रकाश सिन्हा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। /इस अवसर पर   मुख्य निर्णायक श्री नन्द किशोर श्रीवास्तव , उप मुख्य निर्णायक राहुल कुमार , किशनगंज जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव कमल कर्मकार , वरिष्ठ शतरंज खिलाडी सुधीर कुमार सिन्हा , अरविन्द कुमार समेत कई शतरंज प्रेमी उपस्थित थे /  

( बालिका  वर्ग :अंतिम परिणाम) 

1)पलछिन जैन-4 ,

2)शालिनी श्रीवास्तव-3

3)तृषा रंजन-3

4)अज़रा उल्ला-2

5)कृति -2

6)  ऋषिका चंद्र-2

7)जैनब हैदर -1.5

8)ज़रा हैैैदर 1.5

9) अदिति राज 1

(बालक वर्ग )

1)प्रत्युष -4

2)ओम  कश्यप-3

3)शहरयार खान-3

4)आदर्श आनंद-3

5) विभोर जी -3

6) कुमार पुण्यार्क-2

7) आकर्ष आनंद -2

8) आदित्य राज -2

9) सुरोनॉय दास-2

10) सूर्य प्रकाश -2

11) आर्य रत्न-2

12) पल साक्षी-1

13)अर्श श्रीरीं -1

14) अतुुलय प्रकाश -1

15) अनिमेष -1

16) चन्द्र प्रकाश -0