बिहार राज्य अंडर -07 शतरंज प्रतियोगिता शुरू

पटना के कदमकुआँ स्थित होटल अशोका रेजीडेंसी

में आज से बिहार राज्य अंडर -07 शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई/प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीराजेंद्रकुमार ने बाजी खेलकर की/

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश सिन्हा , संयुक्त सचिव सह मुख्य निर्णायक श्री नन्द किशोर श्रीवास्तव , संयुक्त सचिव श्री विपल सुभाषी ,उप मुख्य निर्णायक राहुल कुमार , किशनगंज जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव कमल कर्मकार , वरिष्ठ शतरंज खिलाडी सुधीर कुमार सिन्हा , अरविन्द कुमार समेत कई शतरंज प्रेमी उपस्थित थे /

प्रतियोगिता स्थल की कुछ झलकियां