बिहार राज्य अंडर -7 एवं अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता प्रारम्भ।

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में मेगा माइंड चेस क्लब के द्वारा आज से बिहार राज्य अंडर-7 एवं अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता प्रारम्भ हो गई। तीन दिनों तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेजर रोड स्थित यूथ होस्टल में किया जा रहा है जिसमे बिहार के विभिन्न जिलों से 60 से अधिक युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

आज खेले गए दो चक्रों की समाप्ति के उपरांत सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीतें। अंडर 7 बालिका वर्ग में आज खेले गए दो चक्रों की समाप्ति के बाद दो अंको के साथ पटना की अंकिता राज, आर्शी एवं कीर्ति सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं। बालक वर्ग में दो अंको के साथ पटना के आरुष कुमार, आकर्ष आनंद, मिहिर माधवन एवं किशनगंज के हार्दिक प्रकाश शीर्ष पर चल रहें।

वहीं, अंडर 9 शतरंज के बालिका वर्ग में दो चक्रों की समाप्ति के बाद पटना की अंकिता राज, तविषि धरदारवाल , दरभंगा की मनीषा यादव एवं मुजफरपुर की वृत्ति वैभव संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं जबकि बालक वर्ग में सिद्धार्थ शांडिल्य, आयुष राज,

अद्विक कुमार, अतुल्य प्रकाश, युवान रमन, अभिनव मिश्रा, आकर्ष आनंद, ईशान एवं अव्यान सिंह दो अंको के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

इसके पूर्व, आज सुबह प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह एवं पूर्व सचिव अजित कुमार सिंह ने बच्चों के साथ शतरंज खेलकर किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर, विपल सुभाषी, शशिनन्द कुमार, इकबाल आलम के अतिरिक्त हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, हिमांशु हर्ष समेत कई अधिकारी, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थें।

-अखिल बिहार शतरंज संघ