मुजफ्फरपुर के राज आर्यन बने बिहार अंडर -25 शतरंज के बादशाह।

विगत चार दिनों से बक्सर के सेवाधाम में चल रही बिहार राज्य अंडर – 25 शतरंज प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई।  प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज खेले गए छठे चक्र के मुकाबले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे दोनों खिलाडियों ने अपनी अपनी बाजियां जीत ली। मुख्य निर्णायक नंदकिशोर ने टाई ब्रेक के आधार पर मुजफ्फरपुर के राज आर्यन को विजेता घोषित किया जबकि समान अंको के बावजूद कमजोर बुखोल्ज अंक के कारण छपरा के मोहित कुमार सोनी को उप विजेता घोषित किया गया.

आज सुबह बोर्ड नम्बर एक और दो पर 4.5 अंको के साथ काले मोहरों से खेल रहे राज आर्यन और मोहित सोनी ने क्रमशः पटना के आशीष राज और मुजफ्फरपुर के मनीष कुमार को पराजित कर विजेता और उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।`
बोर्ड नंबर तीन पर कल तक पीछे चल रहे पटना के शिवम वर्मा ने मुज़फ़्फ़रपुर के रजनीश कुमार को पराजित कर 4.5 अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
4.5 अंको के साथ ही चौथे स्थान पर किशनगंज के सौरभ कुमार रहे जिन्होंने अंतिम बाजी पटना के मयंक कुमार से जीतकर बिहार टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। 
4.5 अंको के साथ रहे अन्य दो खिलाडी पटना के देव राज और भागलपुर के आनंद शेखर को क्रमशः पांचवे और छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। 
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री सतीश कुमार , आरक्षी उपाधीक्षक , बक्सर ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सह मुख्य निर्णायक नंदकिशोर , उप मुख्य निर्णायक इक़बाल आलम ,बक्सर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सलिल कुमार , उपाध्यक्ष मनोज कुमार ,सचिव राजेश कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थें। 
प्रथम बीस  स्थानों पर आने वाले खिलाडियों की सूची इस प्रकार है :-
 
१)  राज आर्यन , मुजफ्फरपुर – 5.5 अंक 
२)  मोहित कुमार सोनी , छपरा – 5.5 अंक 
३)  शिवम वर्मा , पटना – 4.5 अंक
४)  सौरभ कुमार , किशनगंज – 4.5 अंक
५) देवराज , पटना – 4.5 अंक
६) आनंद शेखर , भागलपुर – 4.5 अंक
७)  मनीष कुमार , मुजफ्फरपुर – 4 अंक
८) राम प्रवेश कुमार , खगड़िया  -4 अंक
९) रजनीश कुमार , मुजफ्फरपुर -4 अंक
१०) आशीष राज , पटना -4 अंक
११) सत्यम कुमार , खगड़िया – 4 अंक
१२) नीलेश कुमार , पटना – 4 अंक
१३) मुहम्मद साद , मुजफ्फरपुर – 4 अंक
१४) प्रत्युष कुमार , किशनगंज -3.5 अंक
१५) मयंक राज , पटना – 3.5 अंक
१६) सक्षम श्रेयांश , आरा –3.5 अंक
१७) अभियाँक , खगड़िया –3.5 अंक
१८) रजनीश कुमार टी  , मुजफ्फरपुर –अंक
१९) अविनाश कुमार , पटना –  अंक
२०) कनीज फातिमा साबरी , मुजफ्फरपुर –अंक