#रोहतास_जिला_शतरंज_संघ_की_नई_कार्यकारिणी_समिति_का_हुआ_गठन

आज दिनांक 29 जनवरी को खेल भवन, सासाराम में रोहतास जिला शतरंज संघ के नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव करने हेतु विभिन्न पदों हेतु निर्वाचन किया गया। जिला शतरंज संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उप सचिव एवं कार्यकारी सदस्य के कुल 11 पदों पर कुल 12 नामांकन प्राप्त हुए। वरीय अधिवक्ता क्षितिज कुमार की निगरानी में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई । निर्वाचन के उपरान्त जिला शतरंज संघ के नव निर्वाचित सदस्य निम्न प्रकार रहें-

1. अध्यक्ष – नन्द कुमार सिंह

2. उपाध्यक्ष – शम्भू शरण सिंह एवं रंजीत कुमार सिंह

3. सचिव – वेद प्रकाश सिन्हा

4. कोषाध्यक्ष – आलोक कुमार

5. उप सचिव – सैयद शारिक अहमद एवं धनंजय कुमार यादव

6. कार्यकारी सदस्य – शंकर कुमार, सुरेन्द्र कुमार यादव, राजन कुमार सिंह, रवि कुमार मिश्रा , सलोनी सिन्हा एवं आयुष कुमार शर्मा

नयी कार्यकारिणी समिति ने गठन के उपरान्त रोहतास जिला में जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर नियमित शतरंज प्रतियोगियाएँ एवं विद्यालयों में शतरंज का प्रशिक्षण शुरू करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया।

इस अवसर पर जिला के कई शतरंज खिलाड़ी सहित जिला एथेलेटिक्स संघ के सचिव विनय कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

वेद प्रकाश सिन्हा

सचिव

रोहतास जिला शतरंज संघ