विवेक शर्मा रैपिड एवं कुमार गौरव ब्लिट्ज शतरंज के नए बादशाह

पटना के मोइनुल हक़ स्टेडियम  स्थित बैडमिंटन हॉल में चल रही दो दिवसीय बिहार राज्य रैपिड एवं ब्लिज शतरंज प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुई / सात चक्रों में खेली गई इन दोनों प्रतियोगिताओं में , पटना के विवेक शर्मा 7  अंको के साथ रैपिड जबकि पटना के ही कुमार गौरव 7 अंको के साथ ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता  के विजेता घोषित किये गए /
रैपिड 
सात चक्रों में खेली गई रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में कल तक शीर्ष पर रहे विवेक शर्मा ने आशीष राज को पराजित कर प्रतियोगिता जीत  ली / वही दो नंबर बोर्ड पर विपल सुभाषी ने छपरा के मोहित सोनी को पराजित कर दिया /  अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद विवेक सात अंको के साथ विजेता हुए जबकि 6 अंको के साथ चार खिलाडी पटना के नीलेश शंकर , मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू ,दरभंगा के भूपनाथ और पटना के विपल सुभाषी क्रमशा दूसरे ,तीसरे ,चौथे और पांचवे स्थान पर रहे /
रैपिड प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों की सूचि :
१) विवेक शर्मा ,पटना -7 अंक
२)नीलेश शंकर ,पटना -6 अंक ,
३)अभिषेक सोनू ,मुजफ्फरपुर -6 अंक
४)भूपनाथ ,दरभंगा- 6 अंक
५) विपल सुभाषी ,पटना -६ अंक
६) आशीष राज ,पटना-5.5
७) किशन कुमार , बेगुसराय -5.5
८) सौरभ कुमार ,किशनगंज -5.5 ,
९) सुधीर कुमार सिन्हा , पटना -5
१०)सागर दास ,पूर्णिया -5
 
ब्लिट्ज
सात चक्रों में खेले गए ब्लिट्ज के मुकाबले में पटना के ही कुमार गौरव शत प्रतिशत सात अंको के साथ चैंपियन बने / जबकि ६ अंको के साथ पटना के विपल सुभाषी , पूर्वी चम्पारण के राम चरण और छपरा के मोहित कुमार सोनी क्रमश दूसरे,तीसरे और चौथे स्थान पर रहे /
ब्लिट्ज प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में कुमार गौरव ने दरभंगा के साकेत कुमार चौधरी को पराजित कर मुकाबला जीत लिया / वहीँ दूसरे , तीसरे और चौथे बोर्ड पर विपल सुभाषी ने किशनगंज के सौरभ कुमार को , छपरा के मोहित कुमार सोनी ने पटना के विवेक शर्मा को हुए पूर्वी चम्पारण के राम चरण ने मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा को पराजित किया /
ब्लिट्ज प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों की सूचि :
१) कुमार गौरव   ,पटना -7 अंक
२) विपल सुभाषी ,पटना -6 अंक   ,
३)राम चरण , पूर्वी चम्पारण  -6 अंक
४)मोहित कुमार सोनी , छपरा – 6 अंक
५) भूपनाथ  ,दरभंगा  – 5.5 अंक
६) विशाल शर्मा  ,पटना-5.5 अंक
७) विवेक शर्मा  , पटना  -5 अंक
८) सौरभ कुमार ,किशनगंज – 5 अंक
९)  सागर दास ,पूर्णिया -5  अंक
१०)अमन कुमार  ,पटना  -5 अंक
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री दलजीत खन्ना ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया /  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  अखिल बिहार शतरंज संघ के मानद सभापति श्री गणवंत मल्लिक , उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार , श्री जय प्रकाश सिन्हा , मुख्य निर्णायक सह संयुक्त सचिव नन्द किशोर , संयुक्त सचिव सर्व  श्री विपल सुभाषी , सलिल कुमार  , शिवप्रिय भरद्वाज , उप मुख्य निर्णायक पिंकी बनर्जी , पूर्वी चम्पारण  के कोषाध्यक्ष श्री राम चरण एवं इक़बाल आलम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.