प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में एंव एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज संघ के सहयोग से पटना के साइंस कॉलेज स्थित जिम्नेजियम हॉल में आज से प्रो. पी. एन. शर्मा स्मृति बिहार राज्य सीनियर शतरंज एवं बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई। बिहार के जाने माने शिक्षाविद , राजनीतिज्ञ , खेल प्रशासक एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो पी एन शर्मा की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के कुलपति श्री गिरीश कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय अंडर 10 चैंपियन रेयान मोहम्मद के साथ बाजी खेलकर की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य श्रीराम पद्मदेव , अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, वरीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ,सचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार , प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष अजित कुमार सिंह , समन्वयक कृष्ण भूषण पद्मदेव ने प्रो पी एन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रो पी एन शर्मा की स्मृति में सीनियर एवं महिला राज्य चैंपियन हेतु एक ट्रॉफी का भी लोकार्पण किया गया।


इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के सँयुक्त सचिव सर्वश्री नन्दकिशोर, विपल सुभाषी, हिमांशु कुमार,शशिनन्द कुमार समेत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।